सीएम विष्णु देव साय ने किसानों के खाते में ट्रांसफर किए 10,324 करोड़, होली से पहले खिले चेहरे

बिलासपुर मुंगेली – छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रिमोट का बटन दबाकर 10 हजार 324 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में अंतरित की।होली से ठीक पहले आई इस बड़ी सौगात ने ग्रामीण अंचलों में उत्साह का माहौल बना दिया है। बिलासपुर जिले और मुंगेली जिले के आसपास के गांवों में किसानों के चेहरे पर साफ खुशी देखी गई।
किसानों का कहना है कि यह राशि खेती-किसानी, खाद-बीज, सिंचाई और पारिवारिक जरूरतों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। सरकार से मिली राशि सही समय पर मिलने से परिवार में उत्साह का माहौल है। खेती-किसानी के काम, बच्चों की पढ़ाई और शादी-ब्याह जैसे जरूरी कार्यों में यह राशि सहारा बनेगी। किसानों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आपसी मेलजोल और भाईचारे का पर्व है। ऐसे समय में आर्थिक मदद मिलना किसी संजीवनी से कम नहीं है। गांव में रोटी पिठा, पकवान और रंग-गुलाल की तैयारियां जोरों पर हैं। किसान परिवारों का कहना है कि इस बार त्योहार में पहले से ज्यादा आनंद और संतोष है।
कुल मिलाकर, होली के रंगों के बीच किसानों के चेहरों पर दिख रही यह मुस्कान बताती है कि सही समय पर मिली सहायता ग्रामीण जीवन में कितनी अहम भूमिका निभाती है। ‘कृषक उन्नति योजना’ ने साबित कर दिया है कि सही समय पर मिला सहयोग किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।





