मुँगेली
शीतलहर में राहत: पार्षद असलम खान ने बुजुर्ग महिलाओं को बांटे कम्बल

मुंगेली ✍️सुभाष वार्ड क्रमांक 03 के पार्षद असलम खान ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए बड़ा बाजार क्षेत्र की बुजुर्ग महिलाओं को कम्बल वितरित किए। इस अवसर पर वार्डवासियों सीरिया यादव, बाबा तंबोली, राकेश यादव, भानु पटेल, गोलू निर्मलकर, अशोक यादव, महेश यादव, गणेश यादव, पीयूष चौहान, नरेश साहू, ध्रुव सोनी, सोफियां कुरैशी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पार्षद असलम खान ने कहा कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना हर नागरिक का फर्ज है। उन्होंने वार्ड के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह के सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।
Advertisement





