मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मुंगेली पुलिस को हत्या कर फरार आरोपियो को 48 घण्टे के भीतर पकड़ने मे मिली सफलता*

*पुरानी रंजिश एवं जमीन विवाद को लेकर हत्या कर फरार होने वाले 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार व अपचारी बालक को न्यायालय पेश किया गया


➡️ *थाना फास्टरपुर में आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्र.36/25 धारा 103 (1), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध*

दिनांक 11.07.2025 को सुबह करीबन 06 से 07 बजे के बीच प्रार्थी अश्वनी महिलांग निवासी दामापुर थाना फास्टरपुर-सेतगंगा, जिला मुंगेली छ.ग. व पिता दरेश महिलांग (मृतक) अपने निजी खेत के पानी को देखने के लिये गये हुये थे। एक दिन पूर्व दिनांक 10.07.2025 को गांव के शैलेन्द्र महिलांग, लाभो महिलांग, सूरज महिलांग, 01 अपचारी बालक के साथ दरेश महिलांग (मृतक) का पूरानी रंजिश को लेकर विवाद हुये थे, उसी बात को लेकर सभी पहले से अपने खेत के पास में थे और दरेश महिलांग को एक राय होकर विवाद करते हुये बोले कि “तुम खेत के पानी को जाने नहीं देते हो, बांध देते हो” कहते हुये शैलेन्द्र महिलांग ने अपने पास रखे तब्बल से, लाभो महिलांग अपने पास रखे लाठी, सूरज एवं, अपचारी बालक ने अपने पास रखे कुदरी से तथा किरण महिलांगे अपने हाथ में रखे लाठी से मारपीट किये हैं जिससे शैलेन्द्र एवं लाभो के द्वारा कुदरी से प्राण घातक हमला कर मारपीट किये है प्रार्थी अश्वनी (पुत्र) के द्वारां बीच बचाव करने जाने पर उसे भी मारने के लिये दौड़ाये पर भागकर घर आया और घटना के बारे में अपने परिवार को बताया फिर घटना स्थल जाकर देखे तो दरेश महिलांग बेहोश व खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था व उक्त सभी व्यक्ति मारपीट कर वहां से भाग गये थे, दरेश महिलांग को बेहोशी हालात में परिवार के साथ खेत से ईलाज कराने जिला अस्पताल मुंगेली लेकर गये जो डॉक्टर द्वारा चेकप करने पर मृत होना बताये। मृतक के परिजनों एवं गवाहों का कधन लेख कर मृतक का पीएम पंचनामा कर आरोपीगण के द्वारा पुरानी रंजिश एवं जमीन विवाद को लेकर मारपीट कर मृतक दरेश महिलांग का हत्या करना पाये जाने से अपराध क. 36/2025 धारा 103 (1), 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा बारिकी से जांच करते हुये हत्या के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री मयंक तिवारी के नेतृत्व में साइबर सेल, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली एवं थाना फास्टरपुर की संयुक्त टीम के द्वारा विवेचना दौरान घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना स्थल से खून आलुदा मिटूट्टी परीक्षण हेतु सेम्पल लिया गया एवं फरार आरोपियों अलग-अलग स्थानो पर पुलिस टीम रवाना कर पतासाजी किया गया, तकनीकी एवं मुखबीर सूचना पर दिनांक 12.07.2025 को आरोपी शैलेन्द्र कुमार महिलांग, लाभोराम महिलांग को अभिरक्षा में लेकर घटना ग्राम दामापुर खार गोपाल के खेत पास ले जाकर पुछताछ किया गया सूरज महिलांग, किरण महिलांग व अपचारी बालक के साथ मिलकर पुरानी रंजिश एवं जमीन विवाद को लेकर हत्या करना स्वीकार कर घटनाकारित दो कुदरी को पेश करने पर समक्ष गवाहान जप्त कर आरोपी 1. शैलेन्द्र महिलांग पिता लाभोराम उम्र 45 वर्ष 2. लाभोराम महिलांग पिता पीलादास उम्र 70 वर्ष निवासी दामापुर थाना फास्टरपुर को दिनांक 12.07.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया व फरार आरोपी सूरज महिलांग, किरण महिलांग एवं 01 अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो हत्या करना स्वीकार करने पर आरोपी 1. सुरज महिलांग पिता शैलेन्द्र उम्र 22 वर्ष 2. किरण बाई महिलांग पति शैलेन्द्र उम्र 36 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया व 01 विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक पृष्ठभूमि भरकर न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी उप निरी. सुशील बंछोर, थाना सिटी कोतवाली प्रभारी उपनिरी. गिरजाशंकर जायसवाल, उपनिरी. पारख साहू थाना फास्टरपुर एवं पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!