मुंगेली में कांग्रेस आज करेगी भाजपा कार्यालय का घेराव

मुंगेली छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार और मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में आज 19 दिसंबर (शुक्रवार) को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा।यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को माननीय न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा क्लीन चिट मिलने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस नेतृत्व के विरुद्ध की जा रही “राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित कार्रवाइयों” के विरोध में आयोजित किया गया है।आंदोलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे कांग्रेस भवन, पड़ाव चौक, मुंगेली से होगी, जिसके बाद कार्यकर्ता जुलूस के रूप में भाजपा कार्यालय की ओर रवाना होंगे।





