मुँगेली

*”मेघ मल्हार शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता” में शिवम राजपूत ने मारी बाजी प्रथम पुरस्कार से सम्मानित हुए*


ख़बरदार न्यूज़ ✍🏻*मुंगेली* भिलाई में नृत्यधाम कला समिति द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “मेघ मल्हार शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता” में शिवम ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अपनी मनमोहक कथक प्रस्तुति से शिवम ने न केवल निर्णायकों का मन मोहा, बल्कि उन्हें सीधे राष्ट्रीय शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता के लिए चयनित भी कर लिया गया है।

शिवम राजपूत, ग्राम पंचायत सचिव श्री विष्णु सिंह राजपूत एवं शिक्षिका श्रीमती शकुंतला राजपूत के सुपुत्र हैं। उन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से कथक में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और अब तक जिला व राज्य स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं। इस बार उनका चयन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो उनकी मेहनत, समर्पण और कला के प्रति लगाव को दर्शाता है।

नृत्य के साथ-साथ शिवम मॉडलिंग के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वे विभिन्न फैशन शो और शूट्स में भी शामिल होते हैं।
उक्त जानकारी अरविन्द सिंह राजपूत ने दी।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!