देश-दुनिया की बड़ी खबरों

नेपाल के बाद अब फ्रांस में सरकार के खिलाफ बड़ा प्रोटेस्ट, सड़कों पर आगजनी और तोड़फोड़


नेपाल के बाद अब फ्रांस की सड़कों पर सरकार के खिलाफ लोगों की गुस्सा दिख रहा है. जनता सड़क पर है और लोग इमैनुएल मैक्रों सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. राजधानी पेरिस में आगजनी हो रही है और लोग पुलिस पर पथराव कर रहे हैं.

फ्रांस के लोग राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि मैंक्रों सरकार ने लोगों के जीवनस्तर को सुधारने के लिए कोई काम नहीं किया और उनका वित्तीय प्रबंधन काफी खराब रहा है.

इन प्रदर्शनों की शुरुआत सोशल मीडिया पर ‘Block Everything’ के आह्वान से हुई और लोग अब संगठित होकर विरोध-प्रदर्शन को उतर आए हैं.

हजारों की संख्या में पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन फिलहाल उन पर काबू नहीं पाया जा सकता है.

प्रदर्शनकारी पूरे फ्रांस में प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने ट्रैफिक को पूरी तरह रोक दिया है. कूड़ेदानों को जलाए जा रहे हैं और जगह-जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प हो रही है. प्रदर्शनकारी हर गतिविधि पर रोक लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

अधिकारियों ने बताया कि देश भर में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है ताकि जल्द से जल्द सभी अवरोधों को हटाया जा सके. बताया जा रहा है कि दर्जनों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है.


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!