पार्षद अरविंद वैष्णव की शिव आराधना: मुंगेली से उठी पूरे प्रदेश के लिए शांति की पुकार

मुंगेली। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज समूचा मुंगेली जिला शिवमय हो गया। शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। इसी कड़ी में नगर के वरिष्ट पार्षद अरविंद वैष्णव ने इस महापर्व को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया।

अरविंद वैष्णव ने अपने सपरिवार के साथ विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक संपन्न किया। पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से महादेव का अभिषेक कर लोक कल्याण की प्रार्थना की गई।
प्रदेश में सुख-शांति की कामना
पूजा-अर्चना के पश्चात पार्षद अरविंद वैष्णव ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व सत्य और शिव की आराधना का पर्व है। उन्होंने बताया कि उन्होंने महादेव से मुंगेली सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए विशेष कामना की है।
”भोलेनाथ की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे और हमारा छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही मेरी प्रार्थना है।”
— अरविंद वैष्णव, वरिष्ठ पार्षद
इस दौरान उनके परिवार के सदस्य और शुभचिंतक भी उपस्थित रहे। नगर के अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी पार्षद की इस धार्मिक पहल की सराहना की है।





