Uncategorized

ई.डब्ल्यू.एस. हेतु भूमि नहीं छोड़ने वाले कॉलोनाईजर के विरूद्ध की जाएगी कार्रवाई, मुंगेली कलेक्टर ने जारी किए निर्देश


मुंगेली प्रीतेश अज्जू आर्य ✍🏻// कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार मुंगेली शहर एवं आसपस के कॉलोनी में ई.डब्ल्यू.एस. के लिए आरक्षित भूमि के संबंध में मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल ने कॉलोनाईजरों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम ने कॉलोनियों में ई.डब्ल्यू.एस. के लिए आरक्षित भूमि की जानकारी ली और नियमानुसार भूमि को मौका पर चिन्हांकित कर संरक्षित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आरक्षित भूमि को शासन के पक्ष में यथाशीघ्र रजिस्ट्री हस्तांतरण करने की कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ई.डब्ल्यू.एस. हेतु भूमि नहीं छोड़ने वाले को नोटिस जारी कर विधिवत कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार मुंगेली कुनाल पाण्डेय, अतिरिक्त तहसीलदार चन्द्रकांत राही पटवारी आशीष सिह्न सहित राजस्व विभाग एवं नगर पालिका मुंगेली के अधिकारी-कर्मचारी और नगर पालिका एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी कॉलोनाईजर मौजूद रहे। 


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!