छत्तीसगढ़

मुंगेली: माता परमेश्वरी महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ने की शिरकत


मुंगेली। नगर के हृदय स्थल पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी देवांगन समाज द्वारा अपनी ईष्ट देवी माता परमेश्वरी का सात दिवसीय भव्य महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के दौरान आयोजित संध्या आरती में श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित हुए।

परंपरानुसार हुआ भव्य स्वागत

​जैसे ही करणी सेना के पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, देवांगन समाज की महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी गौरवशाली परंपरा के अनुसार अतिथि आलोक सिंह ठाकुर का तिलक लगाकर और पुष्पहार पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण माता के जयकारों से गुंजायमान रहा।

क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

​प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने माता परमेश्वरी की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया। उन्होंने माता से क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। अपने संबोधन में आलोक सिंह ने “जय मां परमेश्वरी, जय देवांगन, जय महाजन” का उद्घोष करते हुए कहा कि, “देवांगन समाज द्वारा आयोजित इस महोत्सव ने पूरे मुंगेली को भक्तिमय बना दिया है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।” उन्होंने इस पावन पर्व पर समस्त देवांगन समाज को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

गरिमामयी उपस्थिति

​इस अवसर पर करणी सेना के जिला अध्यक्ष भवानी सिंह ठाकुर, शहर अध्यक्ष ऋतुराज सिंह, अजर सिंह ठाकुर, शिवम सिंह ठाकुर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और देवांगन समाज के वरिष्ठ जन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!