Uncategorized

मुंगेली के आयुष ने 28वीं रैंक हासिल की, व्यवहार न्यायाधीश बने


प्रीतेश अज्जू आर्य ✍🏻मुंगेली के आयुष ताम्रकार लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़ (सीजी पीएससी) द्वारा जारी व्यवहार न्यायाधीश प्रदेश स्तर की परीक्षा में 28वां रैंक हासिल किया है। आयुष ताम्रकार पढ़ाई के अलावा भी एनएसएस एवं खेल में सॉफ्ट बेसबाल के नेशनल खिलाड़ी रहे है।

आयुष ताम्रकार बड़ा बाजार निवासी कन्हैया ताम्रकार के बेटे है। उनकी 8वीं तक की पढ़ाई नगर के रेम्बो स्कूल व 12वीं तक की पढ़ाई सेंट जेवियर्स स्कूल में हुई। गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में एलएलबी की पढ़ाई कर विधि में स्नातक की उपाधि ली। पढ़ाई के

अलावा एनएसएस, सॉफ्ट बेसबाल के नेशनल खिलाड़ी रहे। भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा समाज सेवक के रूप में भी प्रशस्ति-पत्र मिला। केंद्रीय विश्वविद्यालय के वर्ष 2022 के चांसलर गोल्ड मेडलिस्ट के रूप में भी आयुष ताम्रकार का चयन किया गया था। सितंबर 2023 को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से चांसलर गोल्ड मेडल और 25 हजार रुपए की राशि दी गई थी। रविशंकर विश्वविद्यालय से विधि में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करते हुए व्यवहार न्यायाधीश परीक्षा की तैयारी में जुट गए थे। बीते दिवस 11 दिसंबर को लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा जारी व्यवहार न्यायाधीश प्रदेश स्तर की परीक्षा में 28वां रैंक के साथ चयनित होकर उन्होंने जिले का नाम रोशन किया है।


Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button