Chhattisgarh

नितिन नबीन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मुंगेली भाजपा में उत्साह, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई


मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता नितिन नबीन को निर्विरोध भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मुंगेली जिले के कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष व्याप्त है। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी के नेतृत्व में ‘अटल परिसर’ जिला भाजपा कार्यालय में भव्य जश्न मनाया गया।

ढोल-ताशों और जयकारों से गूंजा परिसर

नितिन नबीन की ताजपोशी की खबर मिलते ही भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जश्न का आगाज आतिशबाजी और बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं ने ‘नितिन नबीन जिंदाबाद’ और ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियां साझा कीं और नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति

इस गौरवपूर्ण क्षण पर जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेष पाठक, वरिष्ठ नेता गिरीश शुक्ला, द्वारिका जायसवाल, संजय वर्मा, सुनील पाठक, प्रेम आर्य और कोटू दादवानी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यकर्ता

जश्न के इस माहौल में जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी राजेश्वर सिंह टंडन, आई टी सेल प्रभारी घनश्याम यादव, अमितेश आर्य, नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, ग्रामीण अध्यक्ष राजीव श्रीवास, महामंत्री महावीर सिंह, मन्नू श्रीवास्तव, बिसाहू पटेल, जीवन पटेल, राघवेंद्र सिंह, पार्षद रोशन सोनी, असलम खान, जितेंद्र साहू, वासुदेव देवांगन, बादल पात्रे, करण सिंह, जनक साहू, महेश यादव, रितिमा लाल, राहुल पाठक, पवन मिश्रा, संतोष लखवानी तथा सचिन यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!