Chhattisgarh

शहीद वीरनारायण सिंह जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए डिप्टी सीएम अरुण साव


मुंगेली/ आज ग्राम पंचायत कोदवाबानी, जयनगर में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीरनारायण सिंह जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण साव जी सम्मिलित होकर उनके अदम्य साहस, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति को नमन किया।
डिप्टी सीएम साव ने कहा कि शहीद वीरनारायण सिंह जी का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, स्वाभिमान और समाज के हित में समर्पण की प्रेरणा देता है। उनका बलिदान सदैव हमें देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता रहेगा।
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज युवा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पोर्ते, केंद्रीय गोंड महासभा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र मरावी, सुरेंद्र सोरी, उत्तम ध्रुव, जिगेश्वर ध्रुव, रमेश केशर, नोहर केशर, शैलेन्द्र ध्रुव, धर्मेंद्र मरकाम, गुलाब मंडावी, रेखचन्द केशर, गिरीश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, देवचरण भास्कर, उमाशंकर साहू, डॉ. उदय जायसवाल, पवन पांडेय, राजीव श्रीवास, नितेश भारद्वाज, राज साहू, सरपंच दीपिका विकास रात्रे, महेंद्र खत्री जी, अरविन्द सिंह राजपूत, संतोष साहू, जनपद सदस्य संगीता कन्हैया जायसवाल एवं अन्य सामाजिक जन उपस्थित हुए।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!