Chhattisgarh

दुर्ग अफीम कांड: मुंगेली में कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय के सामने , सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी


मुंगेली। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा नेता के यहां अफीम की खेती का मामला अब पूरे प्रदेश में राजनीतिक तूल पकड़ चुका है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार, 12 मार्च 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले मुंगेली कांग्रेस भवन में रणनीति तैयार की और फिर जुलूस की शक्ल में निकलकर भाजपा कार्यालय का घेराव किया।

बैठक में बनी आंदोलन की रणनीति

प्रदर्शन से पहले आयोजित आवश्यक बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियां चरम पर हैं। उन्होंने कहा, “दुर्ग में भाजपा नेता के यहां अफीम की खेती मिलना बेहद गंभीर है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।”

भाजपा कार्यालय के पास प्रदर्शन और नारेबाजी

बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय के पास पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा, जिससे स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। मौके पर मौजूद प्रेम चंद जायसी और जिला संगठन प्रभारी आलोक सिंह ने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार नशा मुक्ति की बात करती है, तो दूसरी तरफ उनके ही नेताओं के संरक्षण में अवैध नशे की खेती हो रही है।

प्रमुख नेताओं ने साधा निशाना

  • संजीत बनर्जी (छाया विधायक): उन्होंने कहा कि भाजपा जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी।
  • दीपक गुप्ता (शहर अध्यक्ष): उन्होंने लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन को जनता की आवाज उठाने का सशक्त माध्यम बताया।
  • लक्ष्मी कांत भास्कर जिला पंचायत सदस्य -इस मामले में त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इनकी रही मौजूदगी

​इस विरोध प्रदर्शन में थानेश्वर साहू, दिलीप बंजारा, रोहित शुक्ला, श्याम जायसवाल, लल्ला सिंह, लक्ष्मी कांत भास्कर, संजय यादव, अभिलाष सिंह, एजाज खोखर, असद खोखर, मुकेश मिरी, जित्तू श्रीवास्तव समेत शहर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!