ED Raid in Chhattisgarh

ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को जारी किया समन, कल होगी पूछताछ


भिलाई।  प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पदुमनगर भिलाई तीन निवास पर छापेमार कार्रवाई की. 11 घंटे तक पूछताछ के बाद टीम रायपुर रवाना हुई. ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. मंगलवार 11 मार्च को ईडी दफ्तर में चैतन्य बघेल से पूछताछ की जाएगी. ईडी के अधिकारी उनसे कई बिंदुओ पर पूछताछ करेंगे.

बता दें कि ईडी के अफसरों ने भूपेश बघेल और उनके परिवार से 11 घंटे तक पूछताछ की. दस्तावेजों और सोने-चांदी के जेवरातों की जांच की. परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल की भी जानकारी की. ईडी की टीम ने भूपेश के घर से 33 लाख रुपए नगद बरामद किया है.


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!