पत्रकार स्व. श्री सुनील लखवानी बादशाह को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजली

कलेक्टर और एसपी शोकसभा में हुए शामिल
मूँगेली प्रीतेश अज्जू आर्य ✍🏻// पत्रकार सुनील लखवानी (बादशाह) के आकस्मिक निधन होने पर जिला मुख्यालय स्थित कस्तूरी रेस्टोरेंट में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और जिले के पत्रकारगणों ने स्वर्गीय सुनील लखवानी को भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की। बता दें कि लखवानी का 07 नवंबर को आकस्मिक निधन हो गया था।
कलेक्टर ने कहा कि सुनील लखवानी सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके चेहरे में मुस्कान हमेशा देखने को मिलती थी। कभी गुस्सा हो भी जाते थे, लेकिन कुछ समय बाद उसे भूलकर प्रेम भाव से फिर घुल मिल जाते थे। यह उनकी विशेषता थी।

पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार स्वर्गीय लखवानी के साथ हुए भेंट-मुलाकात की विशेष स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि जैसा नाम बादशाह था, वैसा ही उनका किरदार बादशाह की तरह था। कलेक्टर एवं एसपी ने ईश्वर से स्वर्गीय लखवानी की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवारजनों को दुख की इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर जनपद पंचायत मुंगेली के उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय और प्रेस क्लब मुंगेली के अध्यक्ष अनिल सोनी सचिव योगेश शर्मा सुनील पाठक प्रशान्त शर्मा प्रमोद पाठक संजय वर्मा आशीष मिश्रा स्वतंत्र तिवारी मोहनभोजवानी अशोक सोनी संजय सिंह गोखलेश सिंह जितेन्द्र दावड़ा मन्नु राज सोनी सौरभ बाजपाई राकेश साहू कवि देवेंद्र सिंह विनोद यादव बंशी भटवानी विनोद यादव जग्गू ठाकुर उत्तम बजाज अनिल रूपवानी और परिवार से बड़े भाई संजय लखवानी सोंती लखवानी सहित परिवार जन उपस्थित थे






