Chhattisgarhमुंगेली

*‘‘हर घर तिरंगा’’ – लोरमी मे डिप्टी सीएम के नेतृत्व में मुंगेली मे विद्यायक मोहले के नेतृत्व मे निकाली गई तिरंगा यात्रा’’*


मुंगेली, 11 अगस्त 2025// शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में आमजनों में देशभक्ति की भावना विकसित करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से 15 अगस्त तक जिले में ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत आमजनों को 15 अगस्त के दिन अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में उप मुख्यमंत्री अरूण साव के नेतृत्व में लोरमी से ग्राम बटहा तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से वातावरण देशप्रेम की भावना से सराबोर हो गया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को यह संदेश देना है कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे स्वाभिमान और बलिदान की पहचान है। उन्होंने ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान को सफल बनाने आमजनों से आह्वान किया।

मुंगेली विधानसभा स्तर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले के अगुवाई में बरेला एवं सेतगंगा से दोपहर 1 बजे यात्रा प्रारंभ हुई

मोर तिरंगा मोर अभिमान,घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुंगेली विधानसभा स्तर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले के अगुवाई में बरेला एवं सेतगंगा से दोपहर 1 बजे यात्रा प्रारंभ हुई जो जिला मुख्यालय में नगर भ्रमण करने के बाद अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में समाप्त हुई।
विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि भारत माता के सच्चे सपूत अपने देश की सेना के शौर्य और पराक्रम से गौरवान्वित हैं जबकि कुछ पार्टियों को सेना का शौर्य दिख नहीं रहा है वे सबूत पर सबूत मांगे जा रहें हैं और ये पहली बार नहीं है हर बार कुछ लोग व उनकी पार्टी सेना पर सवालिया निशान लगाती रही है। हम सब ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से तथा देश पहले की भावना से अमेरिकी दबाव के आगे नहीं झुकने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य से खुश हैं कि उन्होंने देश की बेहतरी के लिए यह कदम उठाया। तिरंगा यात्रा के संदर्भ में उन्होंने बताया कि मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के बरेला और सेतगंगा से एक साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई जो जिला मुख्यालय में बरसते पानी के बीच नगर भ्रमण करने के बाद अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय पहुँचकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में विधानसभा क्षेत्र के 5 मण्डलों के अध्यक्ष महामंत्री व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा सामान्य नागरिक भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी का आभार जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी एवं तिरंगा यात्रा के जिला प्रभारी शैलेश पाठक ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह,नगर पालिका मुंगेली के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, पदमनी मोहले,नगर मण्डल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, सेतगंगा मण्डल अध्यक्ष सुखचंद साहू,जरहागांव मण्डल अध्यक्ष नागेश्वर जायसवाल बंटी, लौदा मण्डल अध्यक्ष अभिलाष त्रिवेदी के साथ ही सभी मण्डलों के महामंत्री व अन्य पदाधिकारी गण,जिला पंचायत सभापति व सदस्य गण, पार्षद गण, जनपद सदस्य गण,सरपंच गण उपस्थित रहे।

 


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!