Chhattisgarh

भाजयुमो जिला मुंगेली की कार्यकारिणी घोषित, अक्षय लहरे बने जिला मीडिया सह प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह


मुंगेली । भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला मुंगेली में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जिला कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में की गई। साथ ही यह निर्णय भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मुंगेली दीनानाथ केशरवानी की अनुशंसा पर लिया गया।

जिला मुंगेली के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू द्वारा जारी सूची में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न दायित्वों का वितरण किया गया है। इसी क्रम में युवा मोर्चा जिला मुंगेली के जिला मीडिया सह प्रभारी की जिम्मेदारी अक्षय लहरे को सौंपी गई है। इस घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

अक्षय लहरे की नियुक्ति को संगठन के भीतर एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वे लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और मीडिया समन्वय तथा जनसंपर्क के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनकी नियुक्ति से पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं अभियानों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मजबूती मिलने की उम्मीद है।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अक्षय लहरे ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पार्टी हित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करेंगे तथा युवा मोर्चा की गतिविधियों को जनसामान्य तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

भाजयुमो जिला मुंगेली की नई कार्यकारिणी से आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने, युवाओं की भागीदारी बढ़ने और पार्टी के कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किए जाने की अपेक्षा की जा रही है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस नई टीम के माध्यम से जिले में भाजपा की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!