कारण बताओ नोटिस जारी

कलेक्टर ने डीईओ और नगर पंचायत पथरिया सीएमओ को जारी किया कारण बताओ नोटिस


मुंगेली प्रीतेश अज्जू आर्य ✍🏻// कलेक्टर राहुल देव ने कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे कार्यालय नहीं पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी.के.घृतलहरे और सोमवार को समय-सीमा की बैठक में बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने तथा किसी प्रकार की सूचना नहीं देने पर नगर पंचायत पथरिया सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों अधिकारियों का यह कृत्य कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता का द्योतक है तथा सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत है। कलेक्टर ने दोनों अधिकारियों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर दोनों अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!