Chhattisgarh

पूर्व मुख्यमंत्री ने स्व. प्रेम सिंह बघेल को अर्पित किए श्रद्धा सुमन


मुंगेली। प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार, न्यूज 24 के एडिटोरियल डायरेक्टर एवं लल्लूराम डॉट कॉम के संपादक मनोज सिंह बघेल के पूज्य पिताजी स्व. श्री प्रेम सिंह बघेल के निधन पर शोक व्यक्त करने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम बांकी पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर भूपेश बघेल ने स्व. प्रेम सिंह बघेल के व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि वे एक धर्मनिष्ठ, कर्तव्यपरायण और सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले व्यक्ति थे। उनका जीवन सत्य, सेवा और मानवीय मूल्यों का जीवंत उदाहरण रहा है। उन्होंने कर्म को ही पूजा माना और समाज के लिए एक प्रेरणादायी जीवन जिया।

​श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्व. प्रेम सिंह बघेल के पुत्र मनोज सिंह बघेल, शिवप्रताप सिंह बघेल (पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत), इंद्राज सिंह बघेल (संवाददाता, IBC 24), रणजीत सिंह बघेल, बलराज सिंह बघेल और रामपाल सिंह बघेल सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, पूर्व विधायक चंद्रभान बारमते, संजीत बनर्जी, संजय यादव और स्वतंत्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!