मुँगेली

*गड़रिया समाज ने मनाई देवी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती*


खबरदार न्यूज़ मुंगेली ✍🏻छत्तीसगढ़ गड़रिया(सप्रे, पाल,धनकर) समाज रामगढ़-राज मुंगेली द्वारा पुण्य श्लोक देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती रामगढ़ खर्राघाट में बहुत ही धूमधाम से मनाई । जिसमें समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा बाइक रैली के माध्यम से निकाली गई। तत्पश्चात देवी अहिल्या की प्रतिमा का अनावरण मुंगेली विधानसभा के विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री श्री पुन्नू लाल मोहले जी और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति हुई।साथ ही प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। रामगढ़ राज मुंगेली मीडिया प्रभारी अजीत कुमार पाल ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम *मनभौरा* ने अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों को बांधकर रखा। विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि गड़रिया पाल धनगर समाज में जन्म लेने वाली लोकमाता अहिल्या देवी का जीवन हर समाज के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!