Chhattisgarh

रायपुर में ‘मामा भांजा टाइम्स’ के 42वें होली विशेषांक का भव्य विमोचन


सांसद बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ गरिमामय समारोह, साहित्यकारों और पत्रकारों और गणमान्य नागरिको का रहा जमावड़ा

रायपुर/मुंगेली। छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता और साहित्यिक जगत में पिछले चार दशकों से अपनी विशिष्ट पहचान बनाए रखने वाली मुंगेली की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘मामा भांजा टाइम्स’ के 42वें होली विशेषांक का भव्य विमोचन रविवार को राजधानी रायपुर में संपन्न हुआ। रायपुर के लोकप्रिय सांसद और कद्दावर नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में पत्रिका का विमोचन उनके वीआईपी रोड स्थित निवास (श्रीराम वाटिका) में किया गया।

विमोचन का वीडियो

सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है यह पत्रिका: बृजमोहन अग्रवाल

विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि किसी पत्रिका का 42 वर्षों तक निरंतर प्रकाशन उसकी विश्वसनीयता और पाठकों के अटूट प्रेम का प्रमाण है। ‘मामा भांजा टाइम्स’ ने मुंगेली ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की संस्कृति और जनमानस की आवाज को मुखर किया है। उन्होंने पत्रिका के प्रधान संपादक प्रेम आर्य और उनकी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।

गरिमामय उपस्थिति और सम्मान

कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलासपुर हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश केशरवानी ने की। इस अवसर पर रायपुर, मुंगेली और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए दिग्गज साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने पत्रिका की सामग्री और उसके सामाजिक सरोकारों की सराहना की।

चार दशक का गौरवशाली सफर

प्रधान संपादक प्रेम आर्य ने बताया कि ‘मामा भांजा टाइम्स’ केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि एक परंपरा है। 42वें होली विशेषांक में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, होली के रंगों और समसामयिक विषयों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। उन्होंने विमोचन समारोह में पधारे सभी अतिथियों और पाठकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

​कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को आगामी होली की अग्रिम बधाई दी और पत्रिका की सफलता की कामना की।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!