भव्य आगाज: बिलासपुर में ‘धीरा सिंधी प्रीमियर लीग 2026’ का 10वां सीजन शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दम

बिलासपुर | शहर के खेल प्रेमियों और सिंधी समाज के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। सेंट्रल सिंधी युवा विंग, बिलासपुर द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित ‘धीरा सिंधी प्रीमियर लीग 2026’ के 10वें गौरवशाली वर्ष का भव्य उद्घाटन गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 4 जनवरी से 11 जनवरी तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ की शुरुआत भगवान श्री झूलेलाल जी की विधिवत आरती और आकर्षक आतिशबाजी के साथ हुई।
अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री विनोद मेंघानी जी एवं उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुनील ओटवानी जी उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के पश्चात आयोजन समिति को लगातार 10 वर्षों से इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

16 टीमों के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
सेंट्रल सिंधी युवा विंग के अध्यक्ष श्री रॉबिन वाधवानी ने बताया कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें समाज के 208 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए टूर्नामेंट की सफलता की कामना की।
वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में श्री हरिश भगवानी, श्री कमल बजाज, श्री दयानंद तीर्थानी, श्री किशोर गेमनानी, श्री पी. एन. बजाज, श्री धनराज आहूजा सहित रमेश लालवानी, श्रीचंद दयालानी, उमेश भावनानी, रूपचंद डोडवानी, अर्जुन तीर्थानी, राजकुमार खुश्लानी, प्रभाकर मोटवानी, डी. डी. आहूजा, प्रकाश ग्वालानी, सीए वी. के. खत्री, मुरलीधर नेभानी, नंदलाल चौधरी, ललित माखीजा एवं नारायण उभरानी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
भाईचारे का प्रतीक बना आयोजन
धीरा सिंधी प्रीमियर लीग न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रही है, बल्कि सिंधी समाज में आपसी भाईचारे, अनुशासन और एकजुटता को भी सशक्त बना रही है। उद्घाटन मैच के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी परिवार, युवा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिससे पूरा स्टेडियम उत्सव के माहौल में सराबोर नजर आया।





