छत्तीसगढ़

11 वर्षीय मासूम से बनाया अप्राकृतिक यौन संबंध, फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार 


कटनी : कटनी जिले में एक 11 वर्षीय बालक का अपहरण के बाद अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। ये पूरा मामला माधवनगर थाना क्षेत्र की निवार पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम भनपुरा की है।

कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि, इस मामले में गांव के ही राहुल कोरी नामक युवक को गिरफ्तार की है। राहुल घटना के दिन विनीत को अकेला पाकर उसे अपने साथ सिमरार नदी के किनारे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया था और यह बात गांव व विनीत के परिजनों को पता न चल जाए इसलिए उसने विनीत की हत्या करके उसके शव को सिमरार नदी के किनारे दफना दिया।

एसपी ने बताया कि, ग्राम भनपुरा नंबर 1 निवासी रामनाथ यादव के 11 वर्षीय पुत्र विनीत यादव की 4 जनवरी की सुबह लापता होने के बाद सिमरार नदी के किनारे गड्ढे से लाश बरामद की गई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपहरण व हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!