स्वास्थ्य शिविर: आर्ट ऑफ लिविंग और सिंधु सेवा समिति की पहल, निःशुल्क लिवर और शुगर जांच रविवार को।

मुंगेली। शहर के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। आर्ट ऑफ लिविंग मुंगेली परिवार और पूज्य पंचायत सिंधु सेवा समिति द्वारा एक विशाल निःशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 04 जनवरी 2026, रविवार को रायपुर रोड स्थित सिंधु पैलेस में आयोजित होगा।
विशेषज्ञों की देखरेख में होगी जांच
इस शिविर में बिलासपुर के प्रसिद्ध गैस्ट्रो एवं लिवर विशेषज्ञ डॉ. समर्थ शर्मा (ग्लोबल गैस्ट्रो एवं लिवर केयर) अपनी सेवाएं देंगे। शिविर का मुख्य आकर्षण ‘फाइब्रोस्कैन’ जांच है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 4000 से 6000 रुपये तक होती है। इस मशीन के जरिए बिना किसी दर्द के लिवर की कठोरता (Hardness) और फैट की सटीक जानकारी मिल जाती है।
शुगर और यूरिक एसिड की भी जांच मुफ्त
आयोजकों ने बताया कि फाइब्रोस्कैन के साथ-साथ मरीजों के लिए शुगर और यूरिक एसिड की जांच भी पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। इस नेक कार्य में “जज्बा” एजुकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी विशेष सहयोगी के रूप में साथ दे रही है।
पंजीयन और जरूरी निर्देश:
शिविर में शामिल होने के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 03 जनवरी, शनिवार शाम 6:00 बजे तक है।
- समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक।
- निर्देश: जांच के लिए मरीजों को खाली पेट आना अनिवार्य है (या खाने और जांच के बीच कम से कम 3 घंटे का अंतर हो)। मरीज अपनी पुरानी रिपोर्ट्स भी साथ लाएं।
- पंजीयन हेतु संपर्क: नागरिक 9981064355 या 9617054977 पर अपना नाम, उम्र और पता मैसेज कर टोकन प्राप्त कर सकते हैं।
सिंधु सेवा समिति और आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने सभी वर्ग के लोगों से अपील की है कि वे इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।




