Uncategorized

सब इंस्पेक्टर परीक्षा में चयनित युवाओं को कलेक्टर एवं एसपी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं


मुंगेली प्रीतेश अज्जू आर्य ✍🏻// सब इंस्पेक्टर परीक्षा में चयनित जिले के युवाओं ने जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर एवं एस.पी से सौजन्य भेंट-मुलाकात की। उन्होंने परीक्षा में सफल युवाओं को बधाई देते हुए अग्रिम जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने चयनित युवाओं को जीवन में अनुशासन अपनाने और कानून एवं व्यवस्था की बेहतर समझ के साथ कार्य करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का जनता से सीधा संपर्क होता है इसलिए अपने कार्य क्षेत्र में मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरी संवेदनशीलता से कार्य करें और समाज के लिए मिसाल बनें। एस पी भोजराम पटेल ने कहा कि पुलिस और प्रशासन गाड़ी के दो पहिए की तरह हैं। उन्होंने चयनित युवाओं को बेहतर समन्वय अनुशासन और संवेदनशीलता से कार्य करने प्रोत्साहित किया।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!