महाकुंभ- शहर में 7 घंटे से जाम में गाड़ियां फंसी:आधे घंटे की दूरी 4 घंटे में तय हो रही, अब तक 60 करोड़ लोगों ने स्नान किया

[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="खबर को सुने"]

महाकुंभ का आज 41वां दिन है। मेला खत्म होने में 4 दिन और बचे हैं। आखिरी वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। मेला क्षेत्र के बाहरी हिस्सों में भीषण जाम लगा हैं। यमुना नदी पर बने ब्रिज की ओर जाने वाला रास्ता करीब 7 घंटे से जाम है।

प्रयागराज के सभी 7 एंट्री पॉइंट्स पर बाहर से आने वाली गाड़ियों को रोक दिया जा रहा है। शहर से बाहर बनी पार्किंग में गाड़ी पार्क करनी पड़ रही। यहां से संगम की दूरी 10 से 12 किमी है।

एंट्री पॉइंट्स पर रोके गए श्रद्धालुओं को कम से कम 10-12 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। हालांकि, उनकी सुविधा के लिए प्रशासन शटल बसें, ई-रिक्शा, ऑटो, ठेले को चलने दे रहा है। हजारों की संख्या में बाइक वाले भी सवारी ढो रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *