Uncategorized

मुंगेली में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस के राहुल गांधी-तेजस्वी यादव के पुतले का दहन कर जताया विरोध


मुंगेली, छत्तीसगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी और बिहार के तेजस्वी यादव के पुतले का हुआ दहन, यह विरोध बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और आरजेडी की संयुक्त रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने के विरोध में किया गया।

भाजपा के जिला महामंत्री अमितेश आर्य ने कहा कि मातृशक्ति का अपमान हिंदुस्तान कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की ओछी राजनीति को जनता कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी। पुतला दहन भाजपा का एक मजबूत संदेश है कि वे मातृशक्ति के सम्मान के प्रति किसी भी प्रकार के अपमान को सहन नहीं करेंगे।

  • भाजपा के जिला अध्यक्ष दीनानाथ केसरवानी ने कांग्रेस पार्टी की इस राजनीति की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह देश में नकारात्मकता और विद्वेष फैलाने वाली घटनाएं हैं, जिनका कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

इस पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस आयोजन को सफल बनाया।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!