मुँगेली

मुंगेली में प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार:चकरभाठा बना नया उप तहसील, 62 गांवों के लोगों को राजस्व कार्यों में मिलेगी सुविधा


चकरभाठा बना उप तहसील, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

मुंगेली प्रीतेश अज्जू आर्य ✍🏻// भारतीय किसान संघ जिला मुंगेली के लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। शासन द्वारा ग्राम चकरभाठा को उप तहसील घोषित किया गया है, जिससे आसपास के 62 गांवों के हजारों ग्रामीणों को प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

प्रशासनिक कार्य होंगे आसान

चकरभाठा उप तहसील के अंतर्गत 11 पटवारी हल्कों के राजस्व कार्य संपादित होंगे। इसमें आरआई सर्किल टेमरी के 10 पटवारी हल्के और आरआई सर्किल मुंगेली ग्रामीण का 01 पटवारी हल्का शामिल किया गया है। अब ग्रामीणों को भू-अधिकार पत्र, नामांतरण, विभाजन, खसरा-खतौनी जैसे राजस्व कार्यों के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। भारतीय किसान संघ के प्रयास लाए रंग
भारतीय किसान संघ जिला मुंगेली के अध्यक्ष विवेकानंद साहू और उपाध्यक्ष जय ओगरे के नेतृत्व में 17 सितंबर 2022 को चकरभाठा को उप तहसील बनाने की मांग की गई थी। उनके सतत प्रयासों से यह मांग पूरी हुई है। भारतीय किसान संघ ने सरकार के इस निर्णय पर आभार व्यक्त किया है और इसे ग्रामीणों के हित में ऐतिहासिक कदम बताया है।


Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button