Uncategorized

दीपका में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समा, श्रोताओं को खूब गुदगुदाया


गेवरा दीपका ✍🏻5 अक्टूबर को दीपका के हाई स्कूल मैदान में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर के प्रसिद्ध कवियों ने अपनी शानदार कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। मंच का संचालन रतलाम मध्य प्रदेश से आए कवि धमचक मुल्तानी ने किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक खूबसूरत कविताओं से श्रोताओं का दिल जीत लिया।

देशभर के जाने-माने कवियों की भागीदारी

सम्मेलन में खरसिया से प्रिया दुबे, अमरावती से मनोज मद्रासी, रायपुर से रमेश विश्वहर, पश्चिम बंगाल से श्यामल मजूमदार, और मुंगेली, छत्तीसगढ़ से ओज के कवि देवेंद्र परिहार ने शिरकत की। सभी ने अपनी-अपनी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं का दिल जीत लिया।

अमरावती से आए कवि मनोज मद्रासी ने कहा “महिला घर को सजाती है, नहीं तो घर को सजा देती है,” जिससे श्रोताओं में काफी उत्साह देखा गया। वहीं रायपुर के हास्य कवि रमेश विश्वहर ने अपनी बुलंद आवाज के साथ भगवान राम पर लिखी अपनी कविता से खूब तालियां बटोरी।

कवित्री भुवनेश्वरी जायसवाल ने महिला सशक्तिकरण की ओर संदेश

कोरबा जिले की दीपका में रहने वाली लेखिका और कवित्री भुवनेश्वरी जायसवाल ने अपनी कविता के माध्यम से महिलाओं के हक की बात की। उनकी कविताओं ने श्रोताओं को बहुत प्रभावित किया। मंच संचालन कर रहे धमचक मुल्तानी ने भुवनेश्वरी जायसवाल की तारीफ करते हुए उन्हें “घर के आंगन की तुलसी” कहकर प्रशंसा किया ।

कवि सम्मेलन कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेता ज्योति नंद दुबे को मंच पर बुलाया गया। श्री दुबे ने छत्तीसगढ़ी अंदाज में अपनी कविता “भारत देश सोन चिरैया है” सुनाई, जिसमें उन्होंने देश की एकता और सुरक्षा का संदेश दिया।

इस कवि सम्मेलन के प्रमुख सूत्रधार नगर पालिका के सीएमओ राजेश कुमार गुप्ता थे जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सीएमओ श्री गुप्ता ने कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की ।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट जनों की उपस्थिति

इस कवि सम्मेलन में प्रमुख रूप से राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान, संगीता दुबे, श्रमिक नेता रेशम लाल यादव, सत्य प्रकाश शर्मा, अनिरुद्ध सिंह,रजनीश तिवारी,अनूप यादव, मुकेश जायसवाल, विशाल अग्रवाल, सुजीत सिंह, आनंद चौकसे, रोहित जायसवाल, संगीता साहू, राजेंद्र साहू, मनोज महतो, प्रदीप जायसवाल, हेमचंद्र सोनी, भवदीप दुबे, मनोज दुबे, हितेश अग्रवाल, संतोष गुप्ता, मनोज अग्रवाल, आरती जायसवाल, भावना जयसवाल, नगर पालिका के इंजीनियर मधुकर यादव, प्रियदर्शनी सोनी, मोहम्मद अनीस, मुकेश दुबे, अनय जायसवाल, और सचिन तेलंग जैसे गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में कवि धमचक मुल्तानी ने सभी कवियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में दी गई प्रस्तुतियों ने न केवल श्रोताओं का मनोरंजन किया बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश भी दिया, जो इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!