कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया

मुंगेली ✍️स्वाधीनता दिवस समारोह का गरिमा में आयोजन स्थानीय विनोबा नगर स्थित कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वाधीनता दिवस समारोह 2025 हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सावित्री सोनी जी के द्वारा किया गया साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में रवि पौराणिक जी उपाध्यक्ष कस्तूरबा महिला कल्याण आश्रम समिति मुंगेली की उपस्थिति में साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मराज सिंह जी जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद यशवंत सिंह परिहार विभाग सहमंत्री जेठमल कोटडिया वरिष्ठ सदस्य कस्तूरबा महिला कल्याण आश्रम समिति दिलीप सोनी सह सचिव कस्तूरबा महिला कल्याण आश्रम समिति डॉ सुनील सोनी वरिष्ठ सदस्य कमल सोनी राघव ज्वेलर्स स परिवार उपस्थित थे सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के समक्ष पूजन अर्चन किया गया
उसके पश्चात सावित्री सोनी एवं सभी अतिथियों के द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ अंग्रेजी संस्कृत एवं हिंदी में विद्यार्थियों के द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया कक्षा नर्सरी से दसवीं तक के विद्यार्थियों के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई साथ ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया सभी वक्ताओं ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की अध्यक्षता कर रही श्रीमती सावित्री सोनी जी के द्वारा मार्गदर्शन के दौरान स्वाधीनता दिवस की बधाई के साथ-साथ हमें किस प्रकार आजादी मिली इस पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया आभार प्रदर्शन एवं संचालन प्राचार्य ब्रह्म दात त्रिपाठी के द्वारा किया गया जिसमें सहयोगी के रूप में आशुतोष उपाध्याय एवं ज्योति यादव का भी विशेष योगदान रहा है कार्यक्रम प्रभारी कुमारी मातेश्वरी देवांगन जी के द्वारा बहुत ही अच्छे ढंग से पूरे कार्यक्रम की रचना की गई थी





