Chhattisgarh
खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल से मिला कनौजिया क्षत्रिय समाज का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक विकास पर हुई चर्चा

✍️ कनौजिया क्षत्रिय समाज के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष आनंद वल्लभ सिंह के नेतृत्व में एक विशाल प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को माननीय खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल से उनके गृह ग्राम कुरा में सौजन्य भेंट की। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात थी।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ संरक्षकों और सैकड़ों सदस्यों ने मंत्री जी का भव्य स्वागत किया। बैठक के दौरान समाज के उत्थान, शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। श्री आनंद वल्लभ सिंह ने समाज की प्रगति के लिए अपना विजन साझा किया, जिस पर मंत्री श्री बघेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया। इस दौरान समाज की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला।
Advertisement





