Uncategorized

शासकीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला बछेरा में दीप सजाओ एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया


दीप सजाओ एवं रंगोली प्रतियोगिता PS MS बछेरा में
मुंगेली प्रीतेश अज्जू आर्य ✍🏻दीपावली महोत्सव एवम् राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 के पर्व पर आज दिनांक 26 अक्टूबर को सहायक शिक्षक लक्ष्मी कांत जड़ेजा के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला बछेरा एवं माध्यमिक शाला बछेरा में दीप सजाओ एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सभी बच्चों ने बड़ी उत्सुकता के साथ दीप सजाओ एवं रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया एवम् दीपावली महोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाने की उत्सुकता देखने को मिला प्रत्येक वर्ष दीपावली महोत्सव पूरे भारत वर्ष में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है शासकीय प्राथमिक शाला बछेरा एवं माध्यमिक शाला बछेरा में बच्चो में दीपावली पर्व पर दीपोत्सव मनाने का उत्सुकता देखने को मिल रहा है विद्यालय के बच्चो को दीपावली पर्व पर अपने घरों मंदिरों में दीपोत्सव करने के साथ साथ विद्यालयों में भी दीपावली के दिन दीपोत्सव करने के लिए प्रेरित किया गया वैसे प्रत्येक वर्ष दीपावली के दिन विद्यालयों में दीपोत्सव करते है साथ ही 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव के दिन भी दीपोत्सव करने के लिए प्रेरित किया गया दीप सजाओ एवं रंगोली प्रतियोगिता में सहायक शिक्षक श्री लक्ष्मी कांत जड़ेजा हेड मास्टर श्री राजकुमार साहू श्रीमती सरिता पांडेय श्री विनोद साहू प्रधान पाठक श्री जागेश्वर साहू श्री गिरधर मानिकपुरी श्री राजेंद्र जोशी सभी शिक्षकों ने छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया एवं दीप सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार चितरेखा चंचल द्वितीय पुरस्कार वर्षा दिव्या तृतीय पुरस्कार कौशल्या हेमा की जोड़ी ने प्राप्त किया एवम् रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हर्षिता द्वितीय पुरस्कार पूजा एवम् तृतीय पुरस्कार छोटी ने प्राप्त किया एवम् सभी प्रतिभागी को भी एक एक पेन पुरस्कार प्रदान किया गया


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!