मुंगेली

सेवा भारती द्वारा अक्षर निकेतन स्कूल में ‘चैतन्य पुस्तकालय’ का शुभारंभ — बच्चों के बौद्धिक विकास की दिशा में सराहनीय पहल


मुंगेली। बच्चों के बौद्धिक व नैतिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अक्षर निकेतन स्कूल में चैतन्य पुस्तकालय का शुभारंभ सेवा भारती मुंगेली द्वारा किया गया। इस पुस्तकालय में भारत भारती की पुस्तके, 100 महापुरुषों की जीवनी एवं प्रेरक प्रसंगों से जुड़ी पुस्तकें रखी गई हैं।इन पुस्तकों से विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा विकसित होगी। प्रेरक प्रसंग बच्चों को लक्ष्य निर्धारण, धैर्य, और कठिनाइयों का सामना करने की सीख देते हैं, जिससे मानसिक शांति और सफलता की राह खुलती है।कार्यक्रम में सेवा भारती मुंगेली के जिला कार्यवाह श्री हजारी साहू, जिला सामाजिक सद्भाव प्रमुख संदीप ताम्रकार, एवं आकाश सोनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अक्षर निकेतन स्कूल के संचालक सावन सोनी ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!