Chhattisgarh

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश 9 को पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की बैठकें लेंगे


*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश जी व प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन जी 9 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा और निगम-मंडल व आयोगों के पदाधिकारियों के साथ ही नगरीय निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री शिवप्रकाश 9 अप्रैल को सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक महामंत्रियों की बैठक लेंगे। इसके तुरंत बाद 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक निगम, मण्डल और आयोगों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे। दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक श्री शिवप्रकाश भाजपा के सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक लेंगे। अपराह्न 3 से 4.30 बजे तक नगरीय निकायों के महापौर-सभापतियों, अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के साथ ही जिला पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की बैठक लेंगे।

 


Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button