छत्तीसगढ़

जगदलपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह


वन मंत्री कश्यप ने चलित रामायण मंडली रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया

जगदलपुर के प्रत्येक वार्ड में प्रभु श्रीराम के संदेश के प्रति करेंगे जागरूक

रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप की उपस्थिति में आज जिला बस्तर (जगदलपुर) में हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह मनाया गया। मंत्री कश्यप ने इस दौरान विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की। मंत्री  कश्यप ने इस अवसर पर  चैतन्य संकीर्तन मंडल के चलित रामायण मंडली रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। चलित रामायण मंडली रथ जगदलपुर के सदस्य सभी वार्डों में घूम-घूम कर भजन कीर्तन करेेंगे और लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के संदेश के प्रति जागरूक करेंगे। रथ में अयोध्या का प्रतीकात्मक राम मन्दिर बनाया गया है।


Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button