विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की मौत, बारामती में हुआ प्लेन क्रैश, 5 लोग थे सवार

बारामती – महाराष्ट्र के बारामती जिले से एक बड़ी और बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का विमान बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि अजित पवार आज बारामती में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। उसी दौरान लैंडिंग के वक्त यह हादसा हुआ। दुर्घटना स्थल से धुएं के गुबार और खेत में गिरे विमान के दृश्य सामने आए हैं। स्थानीय लोग और राहत दल मौके पर मौजूद हैं।
सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि इस विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोगों के निधन की सूचना है, DGCA ने की इसकी पुष्टि की है, हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और जांच जारी है।
फिलहाल पूरे राज्य में इस खबर के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। हम आपको इस मामले से जुड़ी हर आधिकारिक अपडेट सबसे पहले देंगे।





