मुँगेली
बिजली बिल वृद्धि के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मुंगेली। बढ़ते बिजली बिलों को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने आज कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन का कहना है कि लगातार बिजली बिलों में बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है और मध्यवर्गीय परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष परसराम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा और सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में योगेश साहू, सतीश भास्कर, सूरज यादव, अशोक साहू, मनीराम साहू, इंद्रपाल साहू, रोशन साहू और नेमचंद साहू उपस्थित रहे।
Advertisement





