मामा भांजा टाईम्स 2025. होली प्रश्न मंच समय 365 दिन
कुल अंक-100

प्रश्न 1 प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड 30 लाख हिन्दुओं ने संगम में में डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त किया यह विश्व के इतिहास में पहला कीर्तिमान है जो गिनीज बुक आफ रिकार्ड में दर्ज होगा इसका सारा श्रेय किसको मिलना चाहिए।
(अ) नरेन्द्र मोदी
(ब) योगी आदित्यनाथ
(स) सनातन धर्म
(द) तीनों को
प्रश्न 2 प्रदेश के युवा हृदय सम्राट छत्तीसगढ के जननायक रायपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद के मंत्री न बनाये जाने से प्रदेश का हर कार्यकर्ता दखी है ? प्रदेश की मतदाता भी हैरान है. कांग्रेसी भी अवाक रह गये हैं। इतनी लोकप्रियता का ठोस कारण क्या है ?
(अ) छत्तीसगढ में अटल बिहारी बाजपेयी जैसा विराट व्यक्तित्व
(ब) कार्यकर्ताओं के बीच अद्भुत चुम्बकीय शक्ति
(स) पूरे प्रदेश में अपने समर्थकों का जबर्दस्त जमावड़ा
(द) भाजपा के संकट मोचक
(इ) अपने कद के सामने पद की परवाह न करना।
(फ) उपरोक्त सभी गुण विद्यमान है।
प्रश्न 3- छत्तीसगढ़ के किस एक मंत्री को हटाया जा सकता है एवं किन तीन मंत्रियों का बनना तय माना जा रहा है?

उत्तर…..
प्रश्न 4- छत्तीसगढ़ निवासी भारत सरकार के उस केन्द्रीय मंत्री का नाम बताइयें ? जो आज भी विनम्र, सरल, सहज एवं सादगी से रहकर जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से निरंतर सम्पर्क में रहते हैं।

उत्तर…..
प्रश्न 5- छत्तीसगढ़ भाजपा के उस विधायक का नाम बताइये जिसके प्रश्न पूछते ही मंत्रियों के चेहरे पर पसीने आ जाते है और मन ही मन उस विधायक के बारे में क्रोध पैदा हो जाता है? उस तेज तर्रार भाजपा विधायक को आलाकमान भविष्य में मंत्री बनाकर क्या उनकी नराजगी दूर कर सकती है?
उत्तर……..
प्रश्न 6- छत्तीसगढ सिंधी समाज को साधने के लिए किस निगम का गठन किया जाना जरूरी है?
उत्तर….
प्रश्न 7- छत्तीसगढ़ के व्यापारियों के लिए व्यापार विकास निगम का गठन कब हो सकता है?
उत्तर…
प्रश्न 8- छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का अध्यक्ष मुंगेली से कौन नेता बन सकता है?

उत्तर…….
प्रश्न 9- छत्तीसगढ़ भाजपा के चार विधायक हमेशा विपक्ष की भूमिका क्यूं निभाते रहते है?
उत्तर…
प्रश्न 10- छत्तीसगढ़ के उस विधायक का नाम बताइये जो अगले विधानसभा चुनाव के पूर्व साढ़े तीन वर्ष पूरा करके राजनीति से संन्यास लेकर अमरकंटक के आश्रम में शेष बचा हुआ समय अमरकंटक में पूजा पाठ करके व्यतीत करने का संकल्प लिया है उस नेता का नाम बताइयें।

उत्तर…
प्रश्न 11- मुंगेली विधानसभा सीट अगले वर्ष 2026 में परिसीमन में सामान्य सीट बन सकती है? अथवा मुंगेली विधानसभा की दो सीटें बन सकती है?
.उत्तर…
प्रश्न 12 मुंगेली के उस लोकप्रिय राजनेता का नाम बताइये जो भविष्य में मुख्यमंत्री बन सकता है ?
उत्तर…
प्रश्न 13- मुंगेली के उस आला अफसर का नाम बताइयें जिसका प्रदेश के उप मुख्यमंत्री से काफी करीबी संबंध है और भविष्य में ओ.पी. चौधरी की तर्ज पर विधायक का टिकट भी पा सकते हैं ?
उत्तर….
प्रश्न 14- भवानी साव, रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता को औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष बनाये जाने की संभावना कब पूरी हो सकती है?

उत्तर…
प्रश्न 15- मुंगेली भाजपा के दिग्गज नेता रहे निरंजन प्रसाद केशरवानी, फूलचंद जैन, डॉ. भानू गुप्ता एवं अभय राम साव स्वर्ग में रह कर क्यों खून का आँसू बहा रहे है? इसका ठोस कारण इस नगर पालिका चुनाव की समीक्षा करते हुए प्रकाश डालिए ?
उत्तर….
प्रश्न 16- शहर के उस लोकप्रिय नेता का नाम बताइयें ? जिसका नगरवासी काफी आदर एवं सम्मान के साथ उनका नाम लेते है लेकिन उनकी भूमिका लालकृष्ण अडवाणी जी के समान हो चुकी है।

उत्तर…
प्रश्न 17- मुंगेली में विशाल मेगा मार्ट के खुलने से शहर के सुपर बाजारों पर क्या प्रभाव पड़ा है ?
उत्तर……
प्रश्न 18- भवानी साव, रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता को बिडला मंदिर की तर्ज पर मुंगेली में भी लक्ष्मी नारायण मंदिर बनाने के लिए चिंतन करना चाहिए? क्योंकि उनका ट्रस्ट बिडला के समान दान दाता के रूप में जाना जाता है।
उत्तर………
प्रश्न 19 अगला मुंगेली चैम्बर ऑफ कॉमर्स का अध्यक्ष कौन बन सकता है?
उत्तर….
प्रश्न 20 मुंगेली में सर्वसुविधा युक्त मंगल भवन कब बन सकता है ? जो मुंगेली के लिए मील का पत्थर साबित होगा? क्या नगर पालिका परिषद की ओर से छत्तीसग के उपमुख्यमंत्री अरूण साव इसके लिए पहल कर सकते है?
उत्तर…
प्रश्न 21- मुंगेली में रेल लाइन कब शुरू हो सकती है?
उत्तर…….
प्रश्न 22 मुंगेली के उत्कृष्ट राजनेता उत्कृष्ट पत्रकार एवं उत्कृष्ट व्यापारी का नाम बताइयें?

उत्तर……
प्रश्न 23- 61 करोड के विकास कार्य परे होने पर मुंगेली का नक्शा बदलने वाले सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता का नाम बताइये ? जिसे छत्तीसगढ रत्न का पुरस्कार मिलना चाहिए।
उत्तर……..
प्रश्न 24 मुंगेली में सोने की लंका किसने जलाई उस अहंकारी रावण का नाम बताइयें क्या उस नेता के ऊपर यह कहावत भी चरितार्थ होती है कि रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गई।
उत्तर…
प्रश्न 25- मुंगेली के उस सर्वाधिक लोकप्रिय युवा नेता का नाम बताइये ? जिसे पद नहीं मिला लेकिन कद इतना बढ़ गया कि पद इसके लिए बौना हो गया उसके सुनहरे भविष्य पर प्रकाश डालिए।
उत्तर….
प्रश्न 26- मुंगेली व्यापार मेले में सर्वाधिक मेहनत करने वाले युवा नेता का नाम बताइये ?
(अ) महावीर सिंह
(द) रामपाल सिंह
(ब) विनोद यादव
(स) रामशरण यादव
(इ) स्टार्स ऑफ टूमारो की पूरी टीम की
प्रश्न 27 मुंगेली का मुकेश अम्बानी माना जाता है-
(अ) श्रीकांत गोवर्धन
(ब) अशोक मंगलानी
(स) मनुराज सोनी
(द) मंगल कोटडिया
प्रश्न 28- मुंगेली के प्रख्यात कवि श्री हरिसिंह परिहार को राज्यपाल पुरस्कार कब मिलेगा।

उत्तर
प्रश्न 29- छत्तीसगढ़ की सर्वाधिक लोकप्रिय होली पत्रिका मामा भांजा टाइम्स के निरंतर 41वें अंक के प्रकाशन में अहम भूमिका मानी जाती है,
(अ) प्रेम आर्य
(ब) तेरस यादव
(स) सवितेश मुखर्जी
(द) सुनील पाठक
(इ) जयप्रकाश उपाध्याय
(फ) कन्हैया वैष्णव
(२) मनीष प्रेस
प्रश्न 30- मुंगेली के युवा हृदय सम्राट राजेन्द्र वैष्णव को जिला भाजपा का विचारक थिंकटैंक) शिल्पीकार एवं संकटमोचक क्यूं माना जाता है एवं मेंहदी आश्रम के शंकराचार्य से उन्हें ऐसा क्या वरदान मिला है कि भविष्य में राजेन्द्र जी भाजपा ही नहीं पूरे शहर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकते हैं। क्या निकट भविष्य में राजेन्द्र जी का निगम. मण्डल का अध्यक्ष बनना भी तय माना जा रहा है।
उत्तर……
प्रश्न 31- प्रदेश में नये मंत्री बनने की किन-किन विधायकों की संभावना बनी हुई है ?
(अ) अजय चन्द्रकार
(ब) अमर अग्रवाल
(स) धरमलाल कौशिक
(द) सुनील सोनी (इ) पुन्नूलाल मोहले (फ) गजेन्द्र यादव (ज) धर्मजीत सिंह
प्रश्न 32- मुंगेली शहर के उस चिल्हर नेता का नाम बताईये जिसने नगर पालिका चुनाव में लेन-देन की राजनीति करके एक राजनीतिक दल की किरकिरी कराई।
उत्तर..
प्रश्न 33 मुंगेली के उस युवा नेता का नाम बताये जिसे नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव के बाद मुंगेलीवासी किंग मेकर कहते हैं
उत्तर…

मामा भाजा टाईम्स 2025 प्रधान संपादक प्रेम आर्य की तरफ़ से पूरे देश वाशियो को पत्रिका के 41 वे अंक के प्रकाशन पर गुलाल का एक टीका और होली की बधाई शुभकामनाये
