Chhattisgarhमुंगेली

पहल अभियान के तहत सर्व समाज प्रमुखों की बैठक, सामाजिक समरसता पर जोर


मुंगेली, 12 नवम्बर। जिला कलेक्टर कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) की उपस्थिति व पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग द्वारा संचालित ‘पहल’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय के संवाद सभा कक्ष में सामाजिक समरसता बनाये रखने हेतु व्यापक सामाजिक जागरूकता बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया क्षेत्र से 150 से अधिक सर्व समाज प्रमुख एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर साइबर अपराध, नशामुक्ति, बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम तथा यातायात नियमों के पालन के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।कलेक्टर कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने उपस्थित समाज प्रमुखों से कहा कि वे अपने सामाजिक स्तर पर आगे आकर समाज में व्याप्त बुराइयों व कुरितियों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करें। साथ ही, साइबर फ्रॉड और नशे के प्रलोभन में न आने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई।बैठक में समाज प्रमुखों ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की और अपने-अपने समाज में जन जागरूकता फैलाने का आश्वासन दिया। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने बैठक में सारगर्भित विचार साझा करते हुए सामाजिक समरसता, भाईचारा और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल, हरविंदर सिंह, रक्षित निरीक्षक नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!