छ्ग शिक्षक साझा मंच के प्रदेश व्यापी आह्वान पर मुंगेली जिले के सैकडों शिक्षकों ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

छ्ग शिक्षक साझा मंच के प्रदेश व्यापी आह्वान पर मुंगेली जिले के सैकडों शिक्षकों ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।छ्ग शिक्षक साझा मंच के जिला संचालक बलराज सिंह, दीपक वेंताल, भूपेंद्र बंजारे, नेमीचंद भास्कर, लक्ष्मीकांत जडेजा, राजकुमार धृतलहरे, ब्लॉक संचालक शिव कुमार चंद्राकर, दुर्गेश देवांगन, अखिलेश शर्मा, जयप्रकाश चौबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि पूर्व मे भी युक्तियुक्तकरण सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर जून महीने मे राजधानी नया रायपुर मे रैली एवं धरना प्रर्दशन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया था जिस पर शिक्षा सचिव से वार्ता विफल हुई थी एवं शिक्षकों की माँगों को अनसुना कर दिया गया।जिस पर आंदोलन की रणनीति बनाई गई
।ऑंदोलन के प्रथम चरण के अंतर्गत आज प्रदेश के सभी ब्लाक मुख्यालयों मे धरना प्रदेशन किया गया।जिला मुख्यालय मे ज़िला संचालक ब्लाक संचालक के नेतृत्व मे ज़िला शिक्षा अधिकारी/ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपे गये ज्ञापन मे प्रमुख माँगे इस प्रकार हैं 2008 के सेटअप को यथावत रखा जाये,सोना साहू प्रकरण उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार समस्त शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान सहित एरीयर्श राशि दिया जावे

।पूर्व की भाँति समस्त प्रशिक्षित शिक्षकों की पदोन्नति की जावे, शिक्षक एल संवर्ग का प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणनाकरते हुये पुरानी पेंशन एवं अन्य लाभ प्रदान किये जाये।आंदोलन मे सहयोग करने वाले प्रमुख रूप से बलराज सिंह, दीपक वेंताल, भूपेंद्र बंजारे, नेमचंद भास्कर, लक्ष्मीकांत जडेजा, राजकुमार धृतलहरे, शिवकुमार चंद्राकर, दुर्गेश देवांगन, अखिलेश शर्मा, जयप्रकाश चौबे, पोषण साहू, उमेश साहू, जिला राम यादव, मनोज कश्यप, मनोज अंचल, ब्रजेश्वर मिश्रा, रामेश्वर साहू, नकुल साहू, मोहन उपाध्याय,विवेक गोविन्द,अजय सिंह ठाकुर, मदन साहू, खूबचंद क्षत्रिय, संतोष सिंह, राजेश गबेल, उमेश कश्यप, सुनील वाधवानी, संतोष बघेल पुनीत साहू, राकेश मिश्रा, रोहित सागर, रवि कांत गोस्वामी, नागेंद्र उपाध्याय, शत्रुहन साहू,मुनस साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे| ये जानकारी दीपक वेंताल ज़िला संचालक ने दी
शिक्षक साझा मंच मुंगेली




