Chhattisgarh

‘मोर आधार मोर पहचान’: मुंगेली के स्कूलों में 9 फरवरी से सजेंगे आधार कैंप


5 से 15 वर्ष के बच्चों का होगा पंजीयन और बायोमेट्रिक अपडेट; कलेक्टर ने दिए तैयारी के निर्देश

मुंगेली। जिले में आधार कार्ड सेचुरेशन को शत-प्रतिशत पूरा करने के उद्देश्य से ‘मोर आधार मोर पहचान’ अभियान की शुरुआत की जा रही है। मुख्य सचिव के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय के मार्गदर्शन में 09 फरवरी से 19 फरवरी तक जिले के चिन्हांकित शासकीय एवं निजी स्कूलों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

40 हजार नए कार्ड बनाने का लक्ष्य

​ई-गवर्नेंस जिला प्रबंधक (EDM) सोनम तिवारी ने बताया कि इस 10 दिवसीय अभियान के दौरान जिले में लगभग 40 हजार नए आधार कार्ड बनाने और 30 हजार बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट करने का लक्ष्य रखा गया है। यह शिविर विशेष रूप से 05 से 15 वर्ष तक के उन बच्चों के लिए हैं, जिनका अब तक आधार नहीं बना है या जिनके अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट लंबित हैं।

इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

​जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने कैंप के सफल संचालन के लिए सभी प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। आधार कार्ड बनवाने हेतु निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य होंगे:

  • ​बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • ​स्कूल द्वारा जारी आईडी कार्ड
  • माता-पिता/अभिभावक का आधार कार्ड

स्कूलों में पुख्ता व्यवस्था के निर्देश

​शिविरों के सुचारू आयोजन के लिए स्कूलों को आवश्यक तैयारियां जैसे उपयुक्त कक्ष, फर्नीचर, बिजली और इंटरनेट की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा गया है। शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे आधार से छूटे हुए बच्चों की सूची पहले से तैयार कर लें और उनके पालकों को निर्धारित तिथि की पूर्व सूचना दें ताकि वे दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित हो सकें।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!