Uncategorized

मुंगेली जिले के धान उपार्जन केन्द्र में फर्जीवाड़ा करने वालों पर मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, छत्तीसगढ़ शासन को कुल 55,14,497 रुपए की आर्थिक क्षति पहुचाने वाले 3 आरोपी हुए गिरफ्तार


➡️जिले के तीन अलग-अलग धान खरीदी केन्द्रों में किया गया था पचास लाख रूपये से अधिक का फर्जीवाड़ा।
➡️जिले के थाना लालपुर, पथरिया और फास्टरपुर में दर्ज किया गया एफआईआर।
➡️फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति व नुकसान पहुंचाने वालों पर
मुंगेली पुलिस की बैक टू बैक कार्यवाही।
➡️धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 1355 ग्राम सिंघनपुरी में 25,37,939 रू0 का फर्जीवाड़ा।
➡️धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 529 पथरिया ग्राम जुनवानी 11,04,158 रू0 का फर्जीवाड़ा।
➡️धान उपार्जन केन्द्र ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) में 18,72,400 रू0 का फर्जीवाड़ा।*

 मुंगेली प्रीतेश आर्य ✍🏻राज्य शासन की धान खरीदी योजना के तहत् सोसायटी के माध्यम से की जाने वाली धान खरीदी के दौरान कुछ कर्मचारियों द्वारा लालच में आकर धन प्राप्त करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के अनियिमितता/घोटाले किये जाते हैं। इसी अनुक्रम में थाना लालपुर क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 1355 ग्राम सिंघनपुरी, थाना पथरिया क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 529 पथरिया ग्राम जुनवानी एवं थाना फास्टरपुर क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) में धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति व नुकसान पहुंचाने वालों पर मुंगेली पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्यवाही की गयी, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा तीन अलग-अलग टीम बनाकर केस की लगातार मॉनिटरिंग की गयी, टीम द्वारा  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा मैडम, डीएसपी श्री एस आर धृतलहरे,डीएसपी नवनीत पाटिल के कुशल मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही कर तीन अलग-अलग धान उपार्जन केन्द्र में धान उपार्जन में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
     प्रकरण जिले के तीन अलग-अलग थानों से संबंधित होने से अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गयी है, जिसमें धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 1355 ग्राम सिंघनपुरी के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी होरिलाल जायसवाल निवासी ग्राम खपरी के द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में कुल धान की खरीदी 68958.40 हुआ है जिसमें से 59096.51 क्विंटल की परिदान हुआ है तथा शेष 9861.89 क्विंटल होना था जबकि भौतिक सत्यापन करने से 9043.20क्विंटल धान पाया गया है कुल 818.69 क्विंटल धान कीमती 25,37,939 रू0 कम पायी गयी। आरोपी द्वारा जान बुझकर बेईमानी पूर्वक उक्त संपत्ति पर अधिकार रखते हुये कुल 818.69 क्विंटल धान कीमती 25,37,939 रू0 का फर्जीवाड़ा कर गबन करने का प्रयास किया गया है, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले होरिलाल जायसवाल के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 199/2024 धारा 420, 409 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी। 

धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 529 पथरिया ग्राम जुनवानी के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी भीखम वर्मा निवासी ग्राम जुनवानी के द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में कुल धान की खरीदी 69797.60 क्विंटल हुआ है जिसमें से 52331.32 क्विंटल की परिदान हुआ है तथा शेष 17466.28 क्विंटल होना था जबकि भौतिक सत्यापन करने से 17109.30 क्विंटल धान बचा हुआ है शेष 356.18 क्विंटल धान कुल 11,04,158 रू0 कम पायी गयी। आरोपी द्वारा जान बुझकर बेईमानी पूर्वक उक्त संपत्ति पर अधिकार रखते हुये कुल 356.18 क्विंटल धान कीमती 11,04,158 रू0 का फर्जीवाड़ा कर गबन करने का प्रयास किया गया है, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले भीखम वर्मा के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 234/2024 धारा 420, 409 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।
धान उपार्जन केन्द्र ग्राम विचारपुर (शुक्लाभाठा) के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी बेदप्रकाश गबेल के द्वारा चालू सत्र 2023-2024 में आरोपी द्वारा जान बुझकर बेईमानी पूर्वक संपत्ति पर अधिकार रखते हुये कुल 604 क्विंटल मोटा धान कीमती 18,72,400 रू0 का फर्जीवाड़ा कर गबन करने का प्रयास किया गया है, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने वाले बेेदप्रकाश गबेल के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 234/2024 धारा 420, 409 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।
इस प्रकार मुंगेली पुलिस द्वारा तीन प्रकरणों में कुल 1778.87 क्विंटल कीमती 55,14,497 रू. का फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति व नुकसान पहुंचाने करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक रघुबीर चंद्रा थाना प्रभारी पथरिया ,निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी फास्टरपुर, निरीक्षक संजय सिंह राजपूत प्रभारी साइबर सेल/कोतवाली, उप निरीक्षक लक्ष्मण खूंटे थाना प्रभारी लालपुर, प्रधान आरक्षक लोकेश राजपूत, दयाल गवास्कर, यशवंत डाहिरे, मनोज ठाकुर, नोखे कुर्रे, आरक्षक अब्दुल रियाज़, महेन्द्र राजपूत, राजू साहू, राकेश बंजारे, गिरिराज परिहार, भेषज पाण्डेकर, टेकसिंह साहू एवं जितेन्द्र राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!