Chhattisgarh

सांसद खेल महोत्सव: कबड्डी प्रतियोगिता में मुंगेली रहा अव्वल


मुंगेली / — संसदीय क्षेत्र स्तरीय, सांसद खेल महोत्सव का आयोजन बिलासपुर जिले के बहतराई स्टेडियम में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। वरिष्ठ खेल अधिकारी संजय पॉल ने बताया कि इस खेल महोत्सव में मुंगेली जिले से कुल 252 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व किया।
कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मुंगेली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान पथरिया को मिला। वहीं बालिका वर्ग कबड्डी में पथरिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
अन्य प्रतियोगिताओं में भी मुंगेली जिले के खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। रिले दौड़ (बालिका वर्ग) में पथरिया को तृतीय स्थान, बालक वर्ग में लोरमी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
पैदल दौड़ (बालिका वर्ग) में पथरिया ने द्वितीय स्थान, जबकि 400 मीटर दौड़ में लोरमी को द्वितीय स्थान मिला।
इसके अतिरिक्त वॉलीबॉल बालक एवं बालिका वर्ग में लोरमी ने तृतीय स्थान तथा रस्साकसी (बालिका वर्ग) में पथरिया ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रेरित किया।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!