स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी

मुंगेली व्यापार मेला 2025 का आज होगा रंगारंग समापन


स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित ‘मुंगेली का त्यौहार’ नाम से पहचान बनाने वाला मुंगेली व्यापार 2025 का आज कोलकाता की म्यूजिक एंड डांस टीम ‘ सैफ एंड सोहेल लाइव राक बैंड एंड ब्लिस डांस ग्रुप की रंगीन प्रस्तुति के साथ होगा समापन । सैफ और सोहेल की म्यूजिक सिंगिंग एंड डांस की यह टीम देश की प्रसिद्ध बैंड है । इसका आनंद लेने के लिए समापन अवसर पर भारी संख्या में श्रोताओं की आने की संभावना है । मुंगेली व्यापार मेला अगले वर्ष के लिए विदाई की ओर जाएगा, इसलिए शहर के लोग भी आज खरीदारी और झूले का आनंद लेने अधिक संख्या में पहुंचेंगे । मुंगेली व्यापार मेला के आखिरी दिन दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की प्रतियोगिता आयोजित है । कुकिंग के प्रतिभागी आज मुंगेली व्यापार मेला के मंच को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से सजाने वाले हैं । शाम 6:00 विभिन्न कलाओं से अपनी प्रतिभा का का प्रदर्शन मुंगेली के कलाकार प्रस्तुत करेंगे । यह कार्यक्रम ‘मुंगेली गोट टैलेंट 2025’ के अंतर्गत संपन्न होगा । व्यापार मेला को सफल बनाने में सँस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणवीर सिंह, श्रेणिक पारेख, नीलेश केशरवानी, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, गिरीश सुथार, सुनील वाधवानी, अनीश जैन, देवशंकर श्रीवास्तव, गौरव जैन, कोमल चौबे, नागेश साहू, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, मुकेश पांडेय, वासु पांडेय, रवि साहू, धीरज जैन, आशीष सिंह, पप्पू शर्मा, राहुल साहू, श्रेयांश बैद, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, अमित साहू, परमेश्वर देवांगन सहित सँस्था के सभी सदस्य सक्रियता के साथ लगे हुवे है।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!