मुँगेली

गरबा की ताल पर थिरका मुंगेली, महिलाओं और बालिकाओं ने जीते आकर्षक पुरस्कार


मुंगेली। शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर रोट्रेक्ट क्लब ऑफ मुंगेली द्वारा नगर के हृदय स्थल नगर पालिका स्कूल प्रांगण में पांच दिवसीय गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

माता रानी की भक्ति और गरबा की उमंग से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

रोट्रैकट गरबा महोत्सव2025 में अतिथि के रूप में मुंगेली प्रेस क्लब अध्यक्ष व सदस्यगण, विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष थानेश्वर साहू, कलेक्टर कुंदन कुमार, एडिशनल कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडे, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडे, एसडीएम मुंगेली अजय शतरंज, एसडीएम पथरिया श्रीमती चंद्र, एसडीओपी मयंक तिवारी एवं सिटी कोतवाली प्रभारी कार्तिकेय जांगड़े उपस्थित रहे।

सैकड़ों श्रद्धालु एवं दर्शनार्थियों ने माता रानी की आराधना के साथ गरबा महोत्सव का आनंद लिया।

जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

पूर्व मंत्री एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि रोट्रेक्ट क्लब द्वारा लगातार 22 वर्षों से इस महोत्सव का आयोजन किया जाना सराहनीय है। यह आयोजन जिले की सामाजिक व सांस्कृतिक पहचान है।
कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि नवरात्रि पर्व में ऐसे आयोजनों से श्रद्धा व शक्ति की भावना जागृत होती है और समाज में आस्था का वातावरण निर्मित होता है।

पुरस्कार वितरण एवं आकर्षण

इस वर्ष गरबा महोत्सव में आकर्षक पुरस्कारों की विशेष व्यवस्था की गई।

सर्वोत्तम गरबा परिधान व सर्वोत्तम गरबा नृत्य करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रतिदिन सम्मानित किया गया।

अंतिम दिवस पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में गुरु हेमेंद्र गोस्वामी पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली, रोहित शुक्ला अध्यक्ष नगर पालिका मुंगेली, प्रेस क्लब सचिव योगेश शर्मा, स्वराज तिवारी एडवोकेट, अशोक चंद्राकर बजरंग ट्रैक्टर, अभिषेक सोनी सुरेश ज्वेलर्स, तुलजा लेडवानी, धीरज सोनी, विजय आरतनी के साथ नगर के जनप्रतिनिधि, व्यापारी व गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

महिलाओं व बालिकाओं के लिए जुपिटर के साथ सेल्फी का विशेष पुरस्कार – खुशी उत्पल ओप्पो मोबाइल प्रदान किया गया।

लकी ड्रा कूपन के विजेता बने – धीरेश यादव, नंदनी साहू, अदिति यादव, परी पाठक व मनी शर्मा।

विजेताओं की सूची

सर्वोत्तम गरबा परिधान

प्रथम स्थान : फरीदा पात्रे, शीतल नन्होरिया, रोशनी केसरवानी, स्वीटी रात्रे, पूजा देवांगन

द्वितीय स्थान : साक्षी सोनी, प्रिया देवांगन, हिमांशी सिंह, सव्य ठाकुर, मणि शर्मा

तृतीय स्थान : रौम्या कोठारी, सौम्या ठाकुर, अंकित नायक, श्रद्धा सिंगसार, अनुराधा पटेल

चतुर्थ स्थान : प्रीति गोसाई, अनामिका वैष्णो, सुप्रिया साहू, वेदिका चौहान

पंचम स्थान : समीक्षा जोशी, रूही टंडन, रुचि केसरवानी, हर्षिता गंधर्व, तनु केसरवानी

सर्वोत्तम गरबा नृत्य

प्रथम स्थान : आकांक्षा ठाकुर, मधु देवांगन, भाविन सिंह, वर्षा तंबोली, अंशिका यादव

द्वितीय स्थान : साक्षी सोलंकी, अदिति श्रीवास, आलिया बंजारे, मौली शुक्ला, नीलम तंबोली

तृतीय स्थान : आंचल सोनी, अंजलि विश्वकर्मा, माही देवांगन, साक्षी यादव, प्रिया मानिकपुरी

चतुर्थ स्थान : उपासना साहू, रितिका शुक्ला, सुनैना विंटर, अग्रिम तिवारी, ऐश्वर्या सोनी

पंचम स्थान : अच्छा साहू, वेदिका रजक, वर्षा यादव, रागिनी चौहान, पल्लवी पांडेकर

आयोजन समिति की भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष रोट्रे. विकास जैन, सचिव रोट्रे. निलेश केशरवानी, गरबा प्रभारी रोट्रे. रविंदर छाबड़ा व दिनेश गोयल सहित रोट्रेक्ट क्लब के सदस्य रोट्रे. रामशरण यादव, रोट्रे कमल कोठारी, रोट्रे.संदीप चोपड़ा,रोट्रे. रितेश अग्रवाल, रोट्रे.राजू श्रीवास्तव, रोट्रे.गिरीश सुथार, रोट्रे.श्रेणिक पारख, रोट्रे.धीरज जैन, रोट्रे.नितेश ठाकुर, रोट्रे.दीपक कोटडिया, रोट्रे.विनय लूनिया, रोट्रे.संजीव जैन, रोट्रे.मनीष वाधवा, रोट्रे.अनीस सोनी, रोट्रे.कैलाश देवांगन, रोट्रे.राहुल वधवा, रोट्रे.अनीश जैन और रोट्रे.अतुल रोहरा सक्रिय रहे। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी रविंद्र छाबड़ा एवं दिनेश गोयल ने किया।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!