मुँगेली

*कलेक्टर ने किया मुंगेली नगर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण फल-होटल संचालकों को दी डस्टबिन रखने की सख्त हिदायत*


मुंगेली 15 अक्टूबर 2025// स्वच्छ मुंगेली, स्वस्थ मुंगेली के संकल्प को साकार करने की दिशा में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज मुंगेली नगर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर सफाई के मानकों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फल दुकान एवं होटल संचालकों को डस्टबिन रखने एवं कचरा नगर पालिका के वाहनों में ही डालने की समझाइश दी।

कलेक्टर ने बस स्टैंड पहुंचकर वहां की स्वच्छता का जायजा लिया। उन्होंने बस संचालकों और ड्राइवरों को भी सफाई बनाए रखने के संबंध में समझाइश दी। । कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि यात्री सुविधाओं और स्वच्छता के मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सूखा और गीला कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखने और उसे केवल नगर पालिका के कचरा वाहनों में ही डालने तथा स्वच्छता के प्रति शहरवासियों को जागरूक करने के संबंध में नगर पालिका अधिकारी को लगातार मुनादी कराने के निर्देश दिए।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!