मुँगेली

मुख्य मार्गों की बदहाल हालत पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कलेक्टर को कराया अवगत


नगर मुंगेली में मुख्य सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि नगर समेत आसपास के प्रमुख मार्गों की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है, जिससे आम नागरिकों को दैनिक आवागमन में भारी असुविधा हो रही है।

खराब सड़कें किसी भी समय अप्रिय दुर्घटना का कारण बन सकती हैं, जिससे आमजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।अध्यक्ष ने अपने पत्र में अनुरोध किया कि इन परिस्थतियों को देखते हुए मुख्य मार्गों का निर्माण और मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मार्गों का निर्माण स्वीकृत हो चुका है, उनके कार्य में तेजी लाई जाए और शीघ्र पूरा किया जाए।ज्ञापन में जिन मार्गों का विवरण दिया गया है वे इस प्रकार हैं —मुंगेली-बिलासपुर मार्गमुंगेली-पंडरिया मार्गमुंगेली-लोरमी मार्गमुंगेली-रायपुर मार्गशुक्ला ने स्पष्ट किया कि इन मार्गों की दुरुस्ती से न केवल नगरवासियों को राहत मिलेगी बल्कि जिले की यातायात व्यवस्था भी सुचारू होगी।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!