नगर पालिका मुंगेली
नगर पालिका उपाध्यक्ष ने पार्षदों और अधिकारियों के साथ किया विभिन्न वार्डों का दौरा! तात्कालिक निराकरण के दिए निर्देश:

मुंगेली खास खबर ✍🏻आज नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा जी के द्वारा नगर पालिका मुंगेली अंतर्गत एंड्रूज वार्ड, हीरालाल वार्ड, एवं दीनदयाल वार्ड दौरा किया, एवं वार्ड वासियों से उनकी समस्याओं को सुना, उपाध्यक्ष के साथ उनके सभी पार्षदों के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी,इंजीनियर एवं स्टाफ के लोग उपस्थित रहे, जिन्हें सभी समस्याओं के स्पॉट को चिन्हांकित कर उनके समस्याओ का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया।

इस दौर में उपाध्यक्ष के साथ उनके पार्षद साथी रोशन सोनी, असलम खान, विजय बंजारे, निमेष देवांगन, आयुष शुक्ला,सत्तू सिंह परिहार,अन्नू साहू उपस्थित रहे।

