संगठन में नई ऊर्जा: जुझारू नेता संजय यादव को मिली जिला कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

मुंगेली। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन विस्तार और आगामी चुनौतियों को देखते हुए मुंगेली जिले में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू और जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में सक्रिय एवं जुझारू नेता संजय यादव को जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संजय यादव की इस नियुक्ति की खबर मिलते ही पूरे मुंगेली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से ओबीसी यादव समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी स्तर तक समर्थकों द्वारा उन्हें बधाइयां देने का तांता लगा हुआ है।
चार बार जिला महामंत्री रहने का लंबा अनुभव
संजय यादव की पहचान मुंगेली कांग्रेस के एक ऐसे स्तंभ के रूप में है जिन्होंने लगातार चार बार जिला महामंत्री के पद पर रहकर संगठन की सेवा की है। उनकी इसी निष्ठा, अद्वितीय संगठन क्षमता और लंबे सांगठनिक अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने अब उन्हें उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति से स्पष्ट है कि पार्टी अपने अनुभवी और जुझारू कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की नीति पर काम कर रही है।
यादव समाज और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
संजय यादव न केवल कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं, बल्कि वे पाच राज यादव समाज, जिला मुंगेली के एक प्रभावी और लोकप्रिय चेहरा भी हैं। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही यादव समाज के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। समर्थकों का मानना है कि संजय यादव के उपाध्यक्ष बनने से समाज और युवाओं का पार्टी के प्रति जुड़ाव और अधिक मजबूत होगा।
कार्यकर्ताओं में उत्साह, सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर
इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संजय यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा मिलेगी।





