Chhattisgarh
संगठन में नई ऊर्जा: विभाष पांडे बने शहर कांग्रेस के महामंत्री

मुंगेली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन विस्तार के तहत विभाष पांडे को शहर कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
विभाष पांडे लंबे समय से पार्टी की रीति-नीतियों और विचारधारा के प्रति समर्पित रहे हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए विभाष पांडे ने कहा कि वे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेंगे।
उनकी इस नई जिम्मेदारी पर शहर के गणमान्य नागरिकों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। समर्थकों का मानना है कि उनके महामंत्री बनने से आने वाले समय में पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी।
Advertisement





